
🍓 स्ट्रॉबेरी सिर्फ स्वाद में ही कमाल नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नीचे दिए गए हैं स्ट्रॉबेरी खाने के प्रमुख फायदे — स्ट्रॉबेरी जितनी खाने में फायदेमंद होती है शरीर के लिए उतनी ही पौष्टिक भी होती है। सर्दियों में यह काफी मात्रा में बाजार में मिलती है। ऐसे में सर्दियों में इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। स्ट्रॉबेरी में कई तरह के पषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। यह खाने में खट्टी मीठी होती है, जिसका स्मूदी बना कर पी जा सकती हैं। इसमें मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करता है। स्ट्रॉबेरी में कैलोरी काफी कम होती है, जो वजन को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है। इसे आप बच्चों को भी आसानी से दें सकते हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने के अन्य फायदों के बारे में।
1. ✨ ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और एलीजिक एसिड त्वचा के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह झुर्रियों को कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा में निखार लाने में मदद करती है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

- विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर
- स्किन को चमकदार और जवान बनाए
- स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। यह कब्ज की समस्या को कम करता है और आंतों की सेहत को सुधारता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन पेट में मौजूद बुरी बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारु रहती है।
2. ❤️ दिल को रखे हेल्दी

- स्ट्रॉबेरी में पाए जाते हैं फ्लावोनॉयड्स
- कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, दिल की बीमारियों से बचाता है
- स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है
3. 🧠 ब्रेन के लिए फायदेमंद

- मेमोरी बढ़ाने में मदद करता है
- एजिंग ब्रेन पर पॉजिटिव असर डालता है
- बेरी के सेवन से आप अपने मस्तिष्क को भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) उम्र के साथ कमजोर होती याददाश्त को रोकने में सहायक हो सकते हैं । इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपके दिमाग को तनाव मुक्त रखते हैं। साथ ही मस्तिष्क से संबंधित रोगों से लड़ने में भी मदद करते हैं
4. ⚖️ वज़न घटाने में सहायक

- स्ट्रॉबेरी कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ज्यादा खाने से बचाती है।
- स्ट्रॉबेरी में कैलोरी बहुत कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और भूख कम लगती है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आपको लंबे समय तक ताजगी और संतुष्टि का एहसास होता है, जिससे अधिक खाने से बचाव होता है। इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी में पानी की अधिकता होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाती है
5. 💪 इम्यूनिटी बूस्टर

- विटामिन C से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
- सर्दी-जुकाम से बचाव में सहायक
- सर्दियों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण ज्यादा रहता हैं। ऐसे में सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ इंफेक्शन से भी शरीर का बचाव करती हैं। इसके सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
6. 🩸 ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

- ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है
- डायबिटीज़ वालों के लिए भी सुरक्षित (मात्रा में खाएं)
- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और हेल्दी फल है
7. 🦷 दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

- दांतों की सफेदी में मदद करता है
- बैक्टीरिया से लड़ता है
- दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। यह आपके दांतों को नैचुरल तरीके से सफेद करने का कार्य करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-सी से दांतों का पीलापन दूर करके उसमें एंजाइमों को बनने से रोकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी दांतों में बैक्टीरिया के उत्पन्न को रोकता है। जिससे आपके दांतों की कई परेशानी दूर रहती है।
पोषक तत्व | मात्रा |
पानी | 91 ग्राम |
प्रोटीन | 0.67 ग्राम |
कुल लिपिड | 0.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 7.68 ग्राम |
रेशा | 2 ग्राम |
शर्करा | 4.89 ग्राम |
सुक्रोज | 0.47 ग्राम |
शर्करा | 1.99 ग्राम |
फ्रुक्टोज | 2.44 ग्राम |
कैल्शियम | 16 मिलीग्राम |
मैगनीशियम | 13 मिलीग्राम |
फास्फोरस | 24 मिलीग्राम |
पोटैशियम | 153 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 58.8 मिलीग्राम |
विटामिन बी6 | 0.047 मिलीग्राम |
स्ट्रॉबेरी के गुण:
स्ट्रॉबेरी में निम्नलिखित गुण हो सकते हैं:
- यह कैंसर से बचाव कर सकता है।
- यह सूजन को कम कर सकता है।
- यह हृदय-सुरक्षात्मक हो सकता है।
- इसमें मोटापा कम करने के गुण हो सकते हैं।
- इसका उपयोग मधुमेह के विरुद्ध किया जा सकता है।
- इसका उपयोग फंगल संक्रमण के खिलाफ किया जा सकता है।
- इसका उपयोग जीवाणु संक्रमण के विरुद्ध किया जा सकता है।
- यह एक संभावित एंटीऑक्सीडेंट हो सकता है।
👉 कैसे खाएं स्ट्रॉबेरी?
- सुबह नाश्ते में
- स्मूदी या योगर्ट के साथ
- फ्रूट सलाद में मिलाकर
- स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपकेपेट में मरोड़ की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से हेमोक्रोमैटोसिस की परेशानी होसकती है।
- स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम की अधिकता होती है। अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की अधिकता हो सकती है, जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
- स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से डायरिया, पेट में दर्द, गैस और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
- इसके साथ ही अत्यधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हाइपरकलेमिया की शिकायत हो सकती है। जो मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है। साथ ही इससे लकवा की परेशानी भी हो सकती है।
स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की समस्या पहले से ही है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।